मुजफ्फरपुर में 15 केंद्रों शांतिपूर्ण ढंग से हुई मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल रहे तैनात

मुजफ्फरपुर। वसं

शहर के 15 केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद के तत्वावधान में मद्य निषेद्य सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को हुई। इसमें विभिन्न जिलों के करीब आठ हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

परीक्षा के दौरान छात्रों को सामान्य विज्ञान और गणित के प्रश्नों ने खुब छकाया। हालांकि, कुछ छात्रों का कहना था कि सभी प्रश्न स्टैंड थे।

परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे। सुबह नौ बजे सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रवेश दिलाया गया। इसके बाद 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चली। इस दौरान फ्लांइिंग स्क्वायड की टीम परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रही। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर पहले से मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और जवान की प्रतिनियुक्ति की गई थी। डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आयी। कदाचारमुक्त परीक्षा हुई।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *