कुढ़नी। ए. सं.
कुढ़नी थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को झांसा देकर युवक ने यौन शोषण किया। शादी का दबाव देने पर युवक ने उसे मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता ने रविवार को युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। इस बीच बगल के गांव के एक युवक ने प्रेम का झांसा देकर बरगला दिया। उससे पांच वर्ष तक प्रेम प्रसंग जारी रहा। आरोपित ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। जब शादी के लिए दबाव डाला तो वह बाइक पर बैठाकर शहर ले जाने लगा। रामदयालुनगर पहुंचने पर मारपीट कर घायल कर दिया और भाग गया। कुढ़नी थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
