मुजफ्फरपुर। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्तिथ सादपुरा मिल्की टोला में बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लिया।
दोनों के खिलाफ सादपुरा मिल्की टोला निवासी सुधाकर कुमार चौधरी ने रविवार को एफआईआर करायी है। आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के शेरपुर के सूरज कुमार उर्फ मोनू व सौरव पाठक के रूप में हुई है। मामले में थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई है। उनके गिरोह के अन्य शातिरों का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।
