Bihar का लाल रणजी ट्रॉफी में मचा रहा ‘धमाल’, सकीबुल गनी ने अपने दूसरे मुकाबले में जड़ा नाबाद शतक

मुजफ्फरपुर। खेल संवाददाता

बिहार और सिक्किम के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला बराबरी पर छूटा। अपने पहले रणजी मैच में तिहरा शतक (341) बनाने वाले मोतिहारी के खिलाड़ी सकीबुल गनी का बेहतर प्रदर्शन दूसरे मैच की दोनों पारियों में जारी रहा।

पहली पाली 98 बनाने वाले गनी ने दूसरी पाली में नाबाद 101 रन बनाए। उनके साथ यशस्वी ऋषभ ने भी नाबाद 112 रन की पारी खेली।

कोलकाता के इडेन गार्डन में खेले जा रहे प्लेट ग्रुप के लीग मैच के चौथे दिन रविवार को सिक्किम ने अपनी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 673 रन बनाकर घोषित कर दी। सिक्किम ने बिहार के पहली पारी में 431 रन के जवाब में 673 रन बनाकर 242 रन की बढ़त ले ली। जवाब में बिहार की टीम ने मैच को बराबरी पर छोड़ा। बिहार की ओर से दो बल्लेबाजों ने नाबाद शतक ठोका। बिहार के कोच जीशानुल यकीन ने बताया कि टीम के पहली पारी के जवाब में सिक्किम ने 242 रन की ठोस बढ़त ले ली। इसके बाद बिहार के बल्लेबाजों ने अपनी दूसरी पारी में सूझबूझ का परिचय देते हुए तीन विकेट खोकर 263 बनाकर मैच को ड्रा पर समाप्त कराया। बिहार के गेंदबाज अभिजीत साकेत ने तीन विकेट चटकाए। कप्तान आशुतोष अमन को दो सफलता हाथ लगी। मैच में हर्ष विक्रम सिंह, मलय राज ने भी एक-एक विकेट चटकाए।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *