स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए वोटिंग लाइन खुली, मुजफ्फरपुर नगर निगम में वोटिंग के लिया लगेगा विशेष कैंप

स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए वोटिंग लाइन खुल गई है। नगर निगम प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से वोटिंग करने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है, जिसमें स्वच्छता सर्वेक्षण की वोटिंग के लिए लिंक शेयर किया गया है। वोटिंग करने में यदि नागरिकों को परेशानी हो तो इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर-7004068213 जारी किया गया है।

प्रशासनिक स्तर पर जारी आदेश के तहत हेल्पलाइन नंबर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विशेषज्ञ आशीष आनंद वोटिंग में लोगों की सहायता करेंगे। सिटी मैनेजर ओम प्रकाश ने बताया कि 15 अप्रैल तक स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए वोटिंग लाइन खुली रहेगी।

स्वच्छता सर्वेक्षण के एप पर जाकर लोग शहर के लिए वोटिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही सोमवार से निगम कार्यालय में वोटिंग के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा, जिसमें कार्यालय पहुंचने वाले नागरिकों से अपील कर वोटिंग करायी जाएगी।

मामले में नगर आयुक्त ने पूरे अभियान को लेकर सिटी मैनेजर को जिम्मेदारी दी है। बताया गया कि स्कूल-कॉलेज में भी पहुंच कर शहर की दावेदारी मजबूत करने के लिए वोटिंग करने की अपील की जाएगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *