मुजफ्फरपुर से गुजरने वालों ट्रेन पर परीक्षार्थियों ने जमाया कब्जा, यात्रियों से हुई नोकझोंक

मुजफ्फरपुर। कार्यालय संवाददाता

शहर में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बने विभिन्न केंद्रों पर रविवार को परीक्षा संपन्न होने के बाद जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी। यहां आने के बाद परीक्षार्थियों ने जंक्शन से रवाना होने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों पर कब्जा जमा लिया।

हाजीपुर, छपरा, बेतिया व समस्तीपुर आदि रूटों की ट्रेनों की हर बोगी परीक्षार्थी प्रवेश कर गए। सामान्य में सीट नहीं मिलने पर परीक्षार्थी स्लीपर बोगियों में भी सवार हुए। इससे यात्रियों व परीक्षार्थियों में सीटों को लेकर नोकझोंक भी हुई।

परीक्षार्थियों की भीड़भाड़ के कारण दोपहर से लेकर शाम तक जंक्शन पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पवन एक्सप्रेस व अवध असम आदि ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ रही। भीड़ के कारण प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर बोगियों की स्थिति जनरल की तरह रही। भीड़ को काबू करने के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएस दूबे जवानों के साथ प्लेटफॉर्मों पर पेट्रोलिंग करते रहे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *