Muzaffarpur शहर में गैस पाइपलाइन बिछा रही एजेंसी पर जुर्माना, काम करने की कई गाइडलाइंस को किया था नजरंदाज

मुजफ्फरपुर। कार्यालय संवाददाता

 

शहर में गैस पाइपलाइन बिछा रही एजेंसी पर निगम प्रशासन जुर्माना लगाएगा। एजेंसी का सामान जब्त करने के बाद मामला सामने आया कि डेढ़ वर्ष पहले पूर्व नगर आयुक्त के समय पाइपलाइन बिछाने की अनुमति दी गई थी।

इसमें प्रशासनिक स्तर पर एजेंसी के सामने कई शर्तों को रखा गया था।

शर्तों के मुताबिक, पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढा खोदने के बाद सड़क मरम्मत के लिए विशेष रूप से हिदायत दी गई थी। संबंधित एजेंसी की ओर से इसे नजरअंदाज कर दिया गया। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि एजेंसी पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत का काम नहीं कर रही थी। शहर की अलग-अलग जगहों से लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। शहर के किन इलाकों में पाइपलाइन बिछानी है, हर माह इसकी सूची निगम प्रशासन को उपलब्ध करानी थी। इस मामले में भी एजेंसी की ओर से लापरवाही बरती गई। एग्रीमेंट तोड़ने के मामले में एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा।

बता दें कि फिलहाल पुलिस लाइन, गोशाला रोड, खबड़ा रोड, एमआईटी बैकुंठपुरी आदि मोहल्लों में गड्ढा खोदकर पाइपलाइन बिछा दी गई, लेकिन मरम्मत नहीं की गई। एक दिन पहले पुलिस लाइन इलाके से पाइप लोड ट्रैक्टर के साथ एजेंसी के सामानों को निगम प्रशासन ने जब्त किया था।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *