मुजफ्फरपुर। रेल पुलिस ने रविवार को शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। जंक्शन स्थित आरपीएफ पोस्ट के पास से सकरा थाना क्षेत्र के मारकन निवासी सतीश कुमार व चमन कुमार को गिरफ्तार किया गया।
सतीश के पास से 750 एमएल की दस बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं चमन के पास से 750 एमएल की दो बोतल व 180 एमएल की तीन बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं रेल पुलिस ने प्लेटफॉर्म संख्या एक से लावारिस स्थिति में ट्रॉली बैग बरामद की। तलाशी के दौरान बैग से 32 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तीनों मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
