मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमा रहे मुजफ्फरपुर के नवोदित कलाकार अक्षत उत्कर्ष की मौत मामले की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू कर दिया है। अक्षत की मौत के डेढ़ साल बाद मुंबई पुलिस आज मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंची है।
![]()

![]()
![]()
मुंबई पुलिस की टीम अक्षत के सिकंदरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके माता-पिता और परिजनों से पूछताछ कर रही है। 27 सितंबर 2020 में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अक्षत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अक्षत के फंदे से लटकती हुई लाश बरामद की गई थी।
![]()
![]()
उत्कर्ष अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा के साथ रहकर फिल्मों में अपना कैरियर तलाश रहा था। इस मामले में मुजफ्फरपुर में परिजनों के बयान पर हत्या की जीरो एफ आई आर दर्ज कर मुंबई भेजी गई थी क्योंकि मुंबई में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। अक्षत के पिता शुरू से ही बेटे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
![]()
![]()
क्या है मामला
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर के रहने वाले एक्टर अक्षत उत्कर्ष की मौत 2020 के सितम्बर माह में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में हो गई थी। अक्षत अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा के साथ अंधेरी वेस्ट स्थित अपने आवास में रहता था। अक्षत की लाश कमरे में फंदे से लटकती मिली थी। सूचना मिलने पर उसके परिजन मुंबई पहुंचे और अंबोली थाना पुलिस के समक्ष हत्या की आशंका जताई। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत को दरकिनार करते हुए उनका बयान दर्ज नहीं किया और पोस्टमार्टम करवाकर अक्षत का शव परिजन को सौंप दिया था।
![]()
![]()
मुजफ्फरपुर में घटना का जीरो FIR दर्ज
मुजफ्फरपुर में दाह संस्कार के बाद मृतक के पिता राजू चौधरी ने मुंबई पुलिस पर सहायता नही करने का आरोप लगाते हुए बिहार पुलिस से हत्या का केस दर्ज करने की गुहार लगाई। उसके बाद मुजफ्फरपुर के नगर थाना में घटना का जीरो FIR दर्ज किया गया और जांच के लिए केस मुंबई की अंबोली थाना को सौंप दिया गया।
![]()
![]()
मानवाधिकार अधिवक्ता की पहल रंग लाई
काफी दिनों तक कार्रवाई नहीं किए जाने पर जिले के मानवाधिकार अधिवक्ता सुबोध कुमार झा ने सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग तक मामले को पहुंचाया। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के विधिक सेवा प्राधिकार के पास मामला भेजकर उचित कार्रवाई करने को कहा। इधर मानवाधिकार आयोग ने अक्षत उत्कर्ष की मौत की जांच करने की जिम्मेदारी मुंबई पुलिस को दिया। उसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई। अंबोला थाना से पुलिस की टीम मृतक के घर सिकन्दरपुर पहुंची है। मुजफ्फरपुर नगर थाना पुलिस के सहयोग से परिजनों का बयान दर्ज किया जाएगा।
![]()
![]()
MBA कर बॉलीवुड पहुंचा था अक्षत
मुंबई में संघर्ष कर रहा था अक्षत मुजफ्फरपुर का अक्षत मूलतः बिजनेश मैनेजमेंट का छात्र था। लखनऊ में एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह बॉलीवुड में किस्मत आजमा रहा था। उसे फिल्मों में रोल भी मिल रहे थे। मौत से पहले भी उसने पिता को फोन कर एक फिल्म में काम मिलने की जानकारी दी थी। अक्षत उत्कर्ष के साथ नोयडा की रहने वाली उसकी गर्लफ्रेंड भी रहती थी। स्नेहा भी कलाकार थी और दोनो लिव इन में रहते थे।
![]()
![]()
जिस रात अक्षत की मौत हुई थी उसी रात उसने अपने घर कॉल किया था। उसकी बात पिता राजू चौधरी से हुई थी। पिता के मुताबिक कॉल करते वक्त अक्षत नया काम मिलने से काफी खुश था। लेकिन उसके बाद पिता को अगली खबर उसकी मौत की मिली। पिता राजू चौधरी ने बताया था कि स्नेहा की गतिविधि संदिग्ध है। जबकि उसने मुम्बई पुलिस को दूसरी जानकारी दी थी।
![]()
![]()
स्नेहा ने तब बताया था कि रात को साथ मे खाना खाने के बाद दोनो अलग अलग कमरे में सोने चले गए। देर रात उसने अक्षत को हॉल में तौलिया के फंदे से लटकता देखा था। लेकिन परिजन स्नेहा पर शुरू से ही शक जाहिर कर रहे हैं। इस मामले में शादी के लिए दबाव बनाए जाने की भी खबरें आई थी। मंबई पुलिस के मुजफ्फरपुर आकर जांच शुरू करे से इस मामले में नया मोड़ आ सकता है। शुरू में इसे यूडी केस माना गया था।






INPUT:Hindustan
