सदर अस्पताल में ताजपुर से आयी रामकुमारी बुधवार को एंबुलेंस के लिए दर-दर भटकती रही। एंबुलेंस नहीं मिलने पर वह सीएस के पास शिकायत करने पहुंच गई। उसने बताया कि उसके रिश्तेदार का सिजेरियन प्रसव हुआ है।
मातृ शिशु सदन में आपरेशन के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिल रही है। महिला ने बताया कि एंबुलेंस चालक ने उससे तेल भराने के लिए कहा। तीन एंबुलेंस चालकों से चलने के लिए कहा, लेकिन सभी ने तेल नहीं होने की बात कही। महिला की शिकायत के बाद सीएस ने उसे एंबुलेंस मुहैया कराई। काफी देर तक महिला सीएस के पास एंबुलेंस के लिए हंगामा करती रही। सीएस ने कहा कि किसी भी मरीज से तेल लेना गलत है। इस तरह की हरकत पर कार्रवाई करेंगे।
