मुज़फ़्फ़रपुर जिले की कांटी थाना की पुलिस लगातार शराब और शराब कारोबारियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर उन पर नकेल कसने के बाद अब शराब सेवन मामले में सख्त नजर आने लगी है यही कारण है कि आए दिन शराब कारोबारियों के साथ शराब सेवन मामले में भी पुलिस सख्त दिख रही है.
इसी क्रम में कांटी थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर-मोतिहारी राष्ट्रीय राजमार्ग के साई एचपी पैट्रोल पंप के पास गश्ती के दौरान एक मर्सिडीज गाड़ी को जांच के लिए रोका जांच के क्रम में गाड़ी में बैठे पांचों व्यक्ति शराब सेवन किए हुए थे जिसके बाद पुलिस ने तत्काल पांचों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया वही गाड़ी जांच के क्रम में मर्सिडीज गाड़ी के अंदर से अवैध शराब भी पुलिस के द्वारा बरामद किया गया जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी और गाड़ी में बैठे पांचों व्यक्तियों को हिरासत में ले अपने साथ थाने ले आई
वही पूरे मामले की जानकारी देते हुए कांटी थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि कल मुजफ्फरपुर मोतिहारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांटी के साईं एचपी पेट्रोल पंप के पास गस्ती की जा रही थी गस्ती के क्रम में एक मर्सिडीज कार को रुकने का इशारा किया गया जिसके बाद गाड़ी में बैठे लोगों की जब जांच की गई तो गाड़ी में बैठे पांचों व्यक्ति शराब सेवन किए हुए थे जिसके बाद पांचों व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया वहीं जांच के क्रम में मर्सिडीज कार के अंदर से अवैध शराब भी बरामद की गई जिसके बाद टीम ने मर्सिडीज कार और कार में बैठे पांच व्यक्ति को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना लिया वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है
