मुजफ्फरपुर जिले रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहर के सदर अस्पताल रोड का है। जहां एक अनियंत्रित ऑटो ने दूसरे ऑटो में ठोकर मार दिया। इसमें महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।
![]()

![]()
![]()
इधर, घटना के बाद लोगो ने आरोपी ऑटो चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। फिर, उसे बंधक बना लिया गया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक को करीब 1 घंटे तक लोगो ने बंधक बनाकर रखा। चालक द्वारा माफी व विनती मांगने पर उसे मुक्त किया गया। जिसके बाद वह मौके से चला गया।
![]()
![]()
वह, घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना में सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना इलाके की सुशीला देवी, कोसिला देवी व बैधनाथ शाह घायल हो गए। बताया गया की सभी लोग तीन दिन पूर्व महाशिवरात्रि को लेकर शहर आये थे।
![]()
![]()
यहां वे कलमबाग चौक स्थिति अपने रिश्तेदार के यहां रुके थे। गुरुवार को वह वापस ऑटो पकड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान उसे दूसरे ऑटो ने ठोकर मार दिया। घटना के बाद लोगो ने आरोपी ऑटो चालक को पकड़ लिया। इसके बाद लोगो मे उसकी पिटाई भी की। हालांकि, उसके माफी मांगने पर उसे मुक्त कर दिया गया।






INPUT:Bhaskar
