अच्छी खबर: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में फिजियोथेरेपी के लिए आएगी नई मशीन, सीएस ने दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता

सदर अस्पताल में फिजियोथेरेपी के लिए ढाई लाख की मशीन आएगी। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र कुमार ने गुरुवार को फिजियोथेरेपी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कमरा काफी छोटा है।

सीएस ने बताया कि फिजियोथेरेपिस्ट को निर्देश दिया गया है कि तीन दिनों में कमरा निचले तल पर शिफ्ट कर लें। सोमवार को फिर से इसकी जांच जाएगी। सीएस ने बताया कि फिजियोथेरेपी के लिए जरूरी मशीनें नहीं हैं। इसलिए नई मशीनें मंगाई जाएंगी।

सीएस ने इसके बाद मातृ शिशु सदन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों का हाल भी जाना। सीएस ने नर्सों से पूछा कि कौन डॉक्टर तैनात हैं। हालांकि, इसका जवाब वे नहीं दे सकीं। इसके बाद उन्होंने पूछा कि लेबर रूम में डॉक्टर क्यों नहीं हैं। इसपर बताया गया कि डॉक्टर ऑन कॉल आती हैं। सीएस ने बताया कि मातृ-शिशु सदन में रोस्टर तैयार करने जा रहे हैं। इस रोस्टर से डॉक्टर ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा सभी डॉक्टरों के नाम अस्पताल में चस्पाए जाएंगे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *