मुजफ्फरपुर बॉयलर ब्लास्ट: फैक्ट्री मालिक व पत्नी ने किया कोर्ट में सरेंडर, जमानत मंजूर

मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता

बेला फेज दो में बॉयलर ब्लास्ट के आरोपित स्नैक्स फैक्ट्री मालिक विकास मोदी और उसकी पत्नी श्वेता मोदी ने गुरुवार को एसीजेएम के न्यायालय में सरेंडर किया।

न्यायालय ने दोनों की स्थाई जमानत मंजूर कर ली है। दोनों को पहले ही सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी। इस आधार पर दोनों ने स्थाई जमानत ली है। अब इस कांड में पुलिस नये सिरे से इश्तेहार लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी।

आईओ कुंदन कुमार ने पहली अर्जी में एक साथ विकास मोदी, श्वेता मोदी, मैनेजर उमाशंकर सिंह, सुपरवाइजर दिग्विजय कुमार और राहुल कुमार के नाम पर इश्तेहार जारी करने का आग्रह कोर्ट से किया था। इसे कोर्ट ने सुरक्षित रख लिया था। इसमें फैक्ट्री मालिक विकास मोदी और श्वेता मोदी को जमानत मिल चुकी है। इसलिए पुलिस को बाकी तीन आरोपितों का इश्तेहार लेने के लिए नये सिरे से आवेदन देना होगा। बीते साल 26 नवंबर को बेला में अंशुल स्नैक्स एंड विवरेज फैक्ट्री का बॉयलर फटा था। इस घटना में सात कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि नौ गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *