मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल कांड: राज्य मानवाधिकार आयोग ने जिला प्रशासन को भेजा नोटिस, DM से मांगी पूरी घटना की जांच रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर। मुख्य संवाददाता

आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से मरीजों की रोशनी जाने व आंख निकालने की नौबत आने की घटना की सुनवाई बिहार मानवाधिकार आयोग ने भी शुरू कर दी है।

एक याचिका की सुनवाई करते हुए आयोग ने जिला प्रशासन को नोटिस जारी किया है। अगली तिथि को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

आयोग डीएम ने पूरी घटना की जांच रिपोर्ट भी मांगी है। आयोग ने अगली सुनवाई 28 जून को निर्धारित की है। 22 नवंबर को आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन किया गया था, जिसमें हुई गड़बड़ी के कारण कई मरीजों की रोशनी चली गई थी। इंफेक्शन के कारण उनकी आंख तक निकाली पड़ी थी। मानवाधिकार मामलों के अधिवक्ता एस. के. झा ने इसकी सूचना राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व बिहार मानवाधिकार आयोग को दी थी। पीड़ित मरीजों के लिए मदद की मांग की थी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *