मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से बंद घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक

मुजफ्फरपुर के गोबरसही बैंकर्स कॉलोनी में रिटायर्ड नेवी जवान आलोक कुमार के बंद घर में अचानक से आग लग गई। इसमें 3 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलते ही पुलिस सूचना पर फायर बिग्रेड और सदर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इसके बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गृहस्वामी ने बताया कि उनके घर में रखा फ्रिज, टीवी, लैपटॉप, डायनिंग टेबल सहित तीन लाख की संपत्ति स्वाह हो गई।

परिजनों ने अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया। परिजनों का कहना है कि रिटायर्ड नेवी जवान आलोक कुमार की पत्नी मीनापुर में ANM है। उनका प्रशिक्षण सदर अस्पताल में चल रहा था। वे घर को बंद करने के बाद अपनी पत्नी को छोड़ने गए हुए थे। इस बीच घटना हो गई। इधर, थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। करीब तीन लाख की संपत्ति को नुकसान होने की बात बतायी गयी है। जांच की जा रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *