मुजफ्फरपुर में फिर दिखा रफ्तार का कहर, अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार को रौंदा, सड़क जाम कर घंटों बवाल

मुजफ्फरपुर में बस ने साइकिल सवार को रौंदा:घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मुजफ्फरपुर13 घंटे पहले
मुजफ्फरपुर में बस ने साइकिल सवार को रौंदा। - Dainik Bhaskar
मुजफ्फरपुर में बस ने साइकिल सवार को रौंदा।

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र के सरमसपुर से सामने आया। जहां अनियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार को रौंद दिया। घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत करवाकर सड़क जाम हटाया।

इधर, घटना की सूचना कांटी पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पहुंची कांटी थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझाकर बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजने की कवायद में जुट गई।

दरअसल, मृतक कांटी के सरमसपुर धमौली रामनाथ टोले का रहने वाला गणेश भगत था। इधर, मृतक की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक गणेश साइकिल से घर से निकला था। वह निजी काम से कही जा रहा था।

इसी दौरान उसे अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया। इसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में पुलिस का कहना है की मृतक के परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *