मुजफ्फरपुर। कार्यालय संवाददाता
बेला रोड स्थित लक्ष्मी नारायण नगर में शुक्रवार से तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा की शुरुआत हुई। महायज्ञ के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई।
मिठनपुरा पीएनटी रोड स्थित मां सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई। यह यात्रा प्रमुख मार्ग होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। इसके उपरांत मंत्रोचारण के बीच मां गायत्री की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। गायत्री मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया। प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। आचार्यों ने प्रज्ञा पुराण कथा वाचन किया। श्रद्धालुओं का स्वागत केके सिंह ने किया। शनिवार से सुबह के दौरान योग साधना, हवन यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार तथा अपराह्न काल में आचार्यों की ओरसे प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा।
