Muzaffarpur में पेट्रोल पंप पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन, दुर्घटना रिस्पांस सिस्टम का एजेंसियों ने किया संयुक्त रूप से अभ्यास

भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, एनडीआरएफ, जिला पुलिस, एसडीआरएफ व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से संयुक्त रूप से शुक्रवार को शेरपुर में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इसमें दुर्घटना रिस्पांस सिस्टम का भी अभ्यास एजेंसियों ने संयुक्त रूप से किया।

मॉक ड्रिल के दौरान इस तरह का दृश्य बनाया गया किया गया कि एक बाइक सवार पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के दौरान मोबाइल पर बात कर रहा था। इस लापरवाही से नोजल में आग लग गई। पंप कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन तबतक आग बेकाबू होकर आसपास तक फैल गई। सूचना पर सबसे पहले बीपीसीएल व आईओसीएल की टीम पहुंची। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पानी व फोम के प्रेशर से आग पर काबू करने का प्रयास किया। फिर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य का दायित्व संभाला। बचाव की इस पूरी प्रक्रिया में कुल 30 मिनट लगे। मौके पर मुख्य अतिथि फैक्ट्री संजय कुमार पाल, मोहम्मद साकि़ब खान, जितेंद्र कुमार मुरमू, दीपायन राय, चंदन भारती व गौतम शर्मा आदि थे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *