मुजफ्फरपुर में दादर पुल के पास बेहोशी की हालत में मिला लापता ठेकेदार, 2 दिनो से था गायब

बीते दो दिन से गायब सिकंदरपुर बांध मोहल्ला निवासी कारपेंटर ठेकेदार संजीव ठाकुर शुक्रवार को दादर पुल के पास बेहोशी की हालत में मिला। किसी ने उसे गाड़ी से वहां छोड़ा था।

उसके मोबाइल से ही कॉल कर भाई अजय को दादर पुल के पास पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया।

 

ठेकेदार के मुंह से झाग निकल रहा था। हालांकि, उसके पास से मोबाइल नहीं मिला। पांच हजार रुपये भी गायब थे। उसके पिता बंशकिशोर ठाकुर ने नगर थाने में गुरुवार को पुत्र के अपहरण की आशंका जताते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। संजीव के चाचा रामकिशोर ठाकुर ने बताया कि दो मार्च की सुबह 10 बजे संजीव को किसी ने कॉल कर बढ़ई के काम लिए बुलाया था। वह बाइक से अखाड़ाघाट रोड स्थित अजय की बर्तन दुकान पर गया था। वहां पर बाइक छोड़कर कार से ले जाया गया। कार सवार लोगों ने उससे मास्क पहनने के लिए कहा। मास्क भी दिया। इसे पहनते ही संजीव बेहोश हो गया। उसे बेहोशी की हालत में रखकर प्रताड़ित किया गया है। इधर, सिकंदरपुर ओपी प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि होश आने के बाद संजीव का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद ही सारा मामला स्पष्ट होगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *