स्थानीय एलएस कॉलेज में संचालित हो रहे सीएटीसी-XI में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर भर्ती बोर्ड के निदेशक सेना मेडल कर्नल बॉबी जसरोटिया ने कैडेटों को सेना में बहाल होने के टिप्स दिए।
उन्हें भर्ती प्रक्रिया से रुबरु कराया। एसएल कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में करीब 450 कैडेट मौजूद थे।
कर्नल ने कहा कि सेना में भर्ती होने को लेकर एनसीसी कैडेटों के पास सुनहरा मौका है। सेना के सभी विंग में एनसीसी सर्टिफिकेट धारी को विशेष छूट मिलती है। गर्ल्स कैडेट को मिलिट्री फोर्स में भर्ती होने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। कहा कि कैडेट अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। बिचौलियों के चक्कर में नहीं पड़े। एनसीसी कैंप का अनुशासन भी सेना में भर्ती होने में मददगार साबित होगा। इसके अलावा निदेशक ने कैडेटों के विभिन्न सवालों का भी जवाब दिया। कहा कि सेना में बहाली होने के लिए अभी से कैडेट और आम युवा तैयारी शुरू कर दें। मेहनत का परिणाम मिलेगा। इस दौरान 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर के सीओ लेफ्ट. कर्नल अशोक कुमार सिंह व अन्य सैन्य अधिकारी, एनसीसी पदाधिकारी, एएनओ व अन्य उपस्थित थे।
