सार्वजनिक बंदोबस्ती को लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके तहत निगम क्षेत्र में यूनिपोल, होर्डिंग सहित सभी तरह के विज्ञापन के साथ घिरनी पोखर सब्जी मंडी, कटहीपुल व सादपुरा सब्जी बाजार में शुल्क वसूली के लिए बंदोबस्ती की जाएगी।
इसके साथ मोतीझील फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग, बम पुलिस गली में पार्किंग के साथ ऑटो रिक्शा से पार्किंग शुल्क वसूली की भी बंदोबस्ती होगी। निगम प्रशासन की ओर से एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक के लिए बंदोबस्ती का आदेश जारी किया गया है। प्रशासनिक आदेश के तहत 17 मार्च को नगर निगम कार्यालय में खुला डाक की प्रक्रिया होगी। यह भी बताया गया है कि किसी कारण से 17 मार्च को निविदा नहीं होती है तो उस परिस्थिति में 24 मार्च को नगर निगम कार्यालय में खुले डाक में लोग भाग ले सकते हैं।
