आदर्श आचार सहिंता लागू होने के कारण रद्द हुई निगम बोर्ड की बैठक, मेयर ने जारी किया लेटर

मेयर राकेश कुमार ने एमएलसी चुनाव का आदर्श आचार सहिंता लागू होने पर पांच मार्च को होने वाली नगर निगम बैठक को तत्काल रद्द कर दिया है। शुक्रवार को मेयर ने इस संदर्भ में नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।

इसमें बताया है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद ही आगे बैठक आयोजित की जाएगी। ऐसे में तत्काल शनिवार को होने वाली बैठक को रद्द कर दिया गया है। बता दें कि बीते गुरुवार को ही नगर आयुक्त ने बैठक स्थगित करने के संदर्भ में मेयर को पत्र लिखा था।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *