सूबे के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में अजीबोगरीब घटनाएं घटते रहती हैं, कभी डॉक्टरों की गुंडागर्दी देखी जाती है तो कभी सुरक्षा में लगे गार्डों की। आज भी पीएमसीएमच में भर्ती मरीज के परिजनों के साथ गार्डों के द्वारा मारपीट की घटना की अंजाम दिया गाया है।
मिली जानकारी के अनुसार पटना जिला के विक्रम थाना क्षेत्र के बेनी बीघा गांव के रहने वाले अपने मरीज से मिलने आए हुए थे। अंदर जाने के क्रम में गेट पर गार्ड द्वारा रोके जाने के बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।
परिजनों के अनुसार परीजन खाना लेकर मरीज के पास जा रहे थे तभी गार्ड ने अंदर जाने से रोक दिया। परिजनों को गार्ड ने कहा एक पास पर एक ही लोग जाएंगे। जब परिजन ने कहा कि हमलोग मरीज के लिए खाना लेकर जा रहे हैं, जिसके बावजूद गार्ड ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया एवं लाठी डंडे से बुरी तरह से पीटा। जिससे एक परिजन की सिर भी फट गया है और दूसरे की पीठ पर लाठी डंडे से प्रहार भी किया गया है।
सुत्रों की मानें तो पुलिस-प्रशासन को सूचना देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई करने तक नहीं किया गया है। वहीं हवाला दिया गया है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी। अब सवाल यह उठता है कि इन गार्डों को इजाजत कौन देता है मारपीट करने का?
