मुजफ्फरपुर दोहरा हत्याकांड : पुलिस ने पांचवें नामजद आरोपित को किया गिरफ़्तार, भेजे गए जेल

मछली मारने के विवाद में दो सगे भाइयों की हत्या में पांचवें नामजद आरोपित भागेश्वर सहनी को साहेबगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह नीरपुर गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की। उस वक्त वह स्नान कर रहा था। उसे थाने लाकर पूछताछ की गई।

 

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित मनीष सिंह, लव कुमार सिंह, राजू कुमार, फूलदेव महतो व भागेश्वर सहनी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से पांचों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपितों के साथ न्यायालय में टूटी दोनाली और देसी बंदूक भी पेश की। आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से पुलिस के बयान पर केस दर्ज किया गया है। एसडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी व हथियार बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *