इंटर कॉपी जांच में योगदान नहीं देने वाले परीक्षकों पर केस दर्ज कराया जाएगा। 26 परीक्षकों को इस संबंध में शनिवार को डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने अल्टीमेटम जारी किया।
इंटर कॉपी जांच शुरू होने के आठ दिन बाद भी 26 परीक्षकों ने योगदान नहीं दिया है। योगदान नहीं देने वाले परीक्षकों में अधिकतर कॉलेज के शिक्षक हैं। डीईओ ने कहा कि एमडीडीएम कॉलेज, साइंस कॉलेज, एलएस कॉलेज, आरबीबीएम कॉलेज, एसएनएस कॉलेज समेत अन्य जगह के शिक्षक हैं जिन्होंने योगदान नहीं दिया है। अविलम्ब अगर योगदान नहीं दिया तो इनके विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।
