मुजफ्फरपुर गोविंद ड्रोलिया हत्याकांड : शूटर से कराया गया सीन रीक्रिएट, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

पान मसाला व्यवसायी गोविंद ड्रोलिया हत्याकांड के शूटर सुमित कुमार से पुलिस ने शनिवार शाम घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट कराया। शूटर ने पुलिस को बताया कि गोविंद ड्रोलिया स्कूटी से पहुंचने के बाद डिक्की से टिफिन वाला झोला लेकर घर की चौखट की ओर बढ़े ही थे कि उसने पिस्टल तानी।

उन्होंने दौड़कर गेट के अंदर छिपना चाहा, तभी उसने फायर किया। पीठ में गोली लगी।

नगर थानेदार अनिल कुमार ने बताया कि सीन रिक्रिएट में पुलिस को शूटर ने किस तरह गली में छिपकर ड्रोलिया का इंतजार करने और वारदात के बाद भागने के सभी रास्ते को दिखाया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस मुठभेड़ में घायल शूटर को पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था। उसे चिकित्सक ने शुक्रवार को फिट बता दिया था। इसके बाद शनिवार सुबह उसे पुलिस एसकेएमसीएच से नगर थाने लेकर पहुंची, जहां उसका स्वीकारोक्ति बयान रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि गोविंद ड्रोलिया की हत्या कारोबारी प्रतिस्पर्धा में बीते 20 फरवरी को कर दी गई थी। इसमें पुलिस साजिशकर्ता व्यवसायी राहुल व हथियार देनेवाले विश्वजीत कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *