बिहार यूनिवर्सिटी में सात मार्च से नहीं होगी PG की परीक्षा, कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नौ मार्च तक की परीक्षा हुई स्थगित

मुजफ्फरपुर। पीजी सकेंड सेमेस्टर सत्र 2019-21 की परीक्षा अब सात मार्च से नहीं होगी। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नौ मार्च तक की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इसकी अधिसूचना परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने शनिवार को जारी की।

उन्होंने बताया कि 10 मार्च से आगे की परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार होगी। उधर, कई छात्र दिनभर परीक्षा को लेकर असंजस में रहे। कर्मचारियों की हड़ताल से कॉलेजों में एडमिट कार्ड भी नहीं पहुंच पाए थे। जो छात्र कॉलेज एडमिट कार्ड लेने गए थे वे खाली हाथ वापस आ गए। वहीं, कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पूछा कि परीक्षा होगी या नहीं

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *