मुजफ्फरपुर : गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने सुनी प्रज्ञा पुराण की कथा, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

बेला के लक्ष्मी नारायण नगर में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हुआ। इसके बाद योग साधना, हवन एवं विभिन्न प्रकार के संस्कार हुआ।

संध्या में कथा वाचक धर्मेंद्र ने प्रज्ञा पुराण कथा सुनाई। गायत्री महायज्ञ में मोहल्ले से लेकर शहर के अन्य हिस्सों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रविवार को यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। इसमें सुबह में योग साधना, हवन यज्ञ एवं अन्य संस्कार का आयोजन होगा। संध्या में दीपयज्ञ के साथ यज्ञ का समापन होगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *