मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में खंडहरनुमा मकान से मिली दर्जनों जिंदा गोलियां, मचा हड़कंप

सदर थाने के भगवानपुर स्थित भामासाह द्वार मोहल्ला में पुलिस ने खंडहरनुमा मकान से शनिवार को 35 गोलियां बरामद की। गोलियां पॉलीथिन में लपेटकर झोला में रखी थीं।

खंडहरनुमा मकान बालेश्वर राम की बताई जा रही है। उनका मोहल्ला में ससुराल है। मकान व जमीन पत्नी को मायके से हिस्से में मिली होने की बात पुलिस को बताई गई है। मकान मालिक परिवार के साथ गांव में रहते हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आशंका है कि किसी आपराधिक गिरोह के बदमाशों ने गोलियां रखी होंगी या हथियार तस्कर ने किसी को सप्लाई देने के लिए गोलियां छिपाई होंगी। बरामद गोलियां देखने से काफी पुरानी हैं। इस कारण पीतल की अधिकांश गोलियां काली पड़ चुकी हैं। सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्र ने बताया कि मकान मालिक का सत्यापन किया जा रहा है। उनका मूल निवास पता कर नोटिस भेजा जाएगा।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *