मुजफ्फरपुर में दो साल के भीतर महज 50 उपभोक्ताओं ने ही सोलर पैनल के लिए ली अनुमति, जानिए पैनल लगवाने के फायदें

मुजफ्फरपुर। शहरी क्षेत्र में पिछले दो साल में महज 50 उपभोक्ताओं ने सोलर पैनल के लिए बिजली विभाग से अनुमति ली है। वहीं पिछले दो माह में दो नये आवेदन आए हैं। बिजली विभाग के अनुसार बिजली का बिल कम करने के लिए ऑन ग्रिड कहे जाने वाले इस सिस्टम का फायदा यह है कि जितनी बिजली सोलर पैनल बनाता है।

उपभोक्ता के बिजली बिल में उतने यूनिट कम कर बिल तैयार होता है। दूसरी ओर शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता राजू कुमार ने बताया कि कोर्ट, जेल के साथ करीब आधा दर्जन सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगने से करीब 75 फीसदी बिल कम हो गया है। बता दें कि ब्रेडा के तहत शहरी क्षेत्र में चिह्नित सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने का काम अभी भी अटका हुआ है। एजेंसी की ओर से करीब 55 भवनों की सूची तैयार की गई थी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *