अखाड़ाघाट रोड में एक एटीएम में निकासी के लिए गई अहियापुर के शेखपुर निवासी छात्रा प्रिया कुमारी का कार्ड झांसा देकर फ्रॉड गिरोह ने बदल लिया। इसके बाद खाते से 25 हजार रुपये भी उड़ा लिया गया।
प्रिया ने पुलिस को बताया है कि खाता उसकी मां के नाम का है। वह एटीएम से रुपये निकालने गई तो पीछे से दो युवक आ गया। उसने झांसा देकर बात में फंसा लिया और कार्ड बदलकर खाते से फर्जी ढंग से राशि निकाल ली।
