मुजफ्फरपुर शहर के बाबा गरीबनाथ मंदिर, भिखनपुरा स्थित शिव मंदिर समेत शहर व ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में नंदी की मूर्ति द्वारा दूध पीने की अफवाह पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। रविवार को दोपहर से लेकर देर शाम तक लोग दूध के साथ मंदिर में पहुंचते रहे।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नंदी को दूध पिलाने की कोशिश की। कई ग्रामीणों ने नंदी द्वारा दूध पीने का दावा किया। अधिक भीड़ के कारण कई मदीरों के पास अफरातफरी की स्थिति बनी रही। सूचना के बाद आसपास के गांवों के लोग भी दूध लेकर मंदिर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने मन्नत भी मांगी।
