मुजफ्फरपुर पहुंची ED की टीम, फ्रॉड के मामले में केदारनाथ रोड के आरोपित की कर रही तलाश

फ्रॉड के एक पुराने मामले में प्रवर्तन निदेशालय को केदारनाथ रोड के राजकुमार की तलाश है। रविवार को उसके नाम का सम्मन लेकर आए ईडी अधिकारी ने नगर थाने से भी तलाश में मदद मांगी।

केदारनाथ रोड में राजकुमार की तलाश हुई, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। ईडी अधिकारी सम्मन लेकर लौट गए। बताया गया कि राजकुमार के विरुद्ध पीएमएलए के तहत ईडी छानबीन कर रही है। उसके खिलाफ फ्रॉड से संपत्ति अर्जित करने की शिकायत ईडी को मिली थी। नगर पुलिस ने बताया कि राजकुमार के खिलाफ विस्तृत ब्योरा नहीं रहने के कारण उसकी तलाश नहीं हो पायी है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *