मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज में डबल मर्डर के बाद अब एक दवा दुकानदार की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद भाग रहा आरोपी पकड़ा गया। इसी बीच जब घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को हुई तो आक्रोशित भीड़ ने उसे घेर लिया और ईंट-पत्थर से उसका मुंह कूच-कूचकर मार डाल।
रविवार देर शाम मोतीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव में दवा दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बच्चा किशोर दुबे (55) के रूप में हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव है। आक्रोशित लोगों को जब पता लगा कि दवा दुकानदार की हत्या किसने की है तो भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। ईंट-पत्थर से मार-मारकर उसकी भी हत्या कर दी। उसकी पहचान लालमोहन मांझी (26) के रूप में हुई है। उसका शव मक्के की खेत में पड़ा हुआ मिला। चेहरा पूरी तरह खराब हो चुका था।
