मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में देर रात पहुंचे मंत्री मुकेश सहनी, दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले

सूबे के मंत्री मुकेश सहनी देर रात साहेबगंज के बैरिया गाव पहुंचे और पैक्स अध्यक्ष राजेश सहनी व उनके भाई मुकेश सहनी की गोली मारकर हत्या की पूरी जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित स्वजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान देर रात तक लोगों की भीड़ जमा रही और मंत्री से हत्यारों को स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाने की माग की। पीड़ित परिवार ने थानाध्यक्ष की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से मंत्री को अवगत कराया। बताया कि हत्यारोपितों की तरफ से सीरियल मर्डर की धमकी मिल रही है। मौके पर जिला पार्षद ई. राजेश कुमार सहनी, प्रमुख पति विकेश सिंह, पूर्व मुखिया महेश्वरी सिंह, खाद सुरक्षा आयोग के पूर्व सदस्य रामनरेश मालाकार आदि थे।

पारू में वीआइपी सुप्रमो का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत : साहेबगंज दोहरे हत्याकाड को लेकर जाच करने जा रहे सन आफ मल्लाह व सूबे के मंत्री मुकेश सहनी का पारू के देवरिया के विशुनपुर सरैया चौक पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। निषाद समाज पर हो रहे जुल्म, अत्याचार, शोषण व दोहन पर रोक लगाने के लिए विधानसभा में आवाज बुलंद करने का आग्रह किया। साथ ही दोहरे हत्याकांड के दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग की। स्वागत करने वालों मे निषाद आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सिपाही सहनी, राजपा जिलाध्यक्ष शुभनारायण सहनी, सुरेन्द्र सहनी, नरेश सहनी, पूर्व प्रमुख पति संजय सहनी, पूर्व मुखिया नरेश सहनी, राजकुमार सहनी पूर्व पंचायत समिति सदस्य कृष्णा सहनी, रामलाल सहनी, उमेश सहनी पप्पू सिंह, लालो चौधरी विलोक सहनी आदि थे।

निषाद समाज ने हत्यारों को फासी देने की माग उठाई : मड़वन प्रखंड के भटौना में निषाद समाज की बैठक मुखिया शिवपूजन साहनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पैक्स अध्यक्ष राजेश साहनी व उनके भाई मुकेश साहनी की हत्या की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि दोनों भाइयों की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। लोगों ने थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने के साथ हत्यारों की गिरफ्तारी कर स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को फासी देने की माग की। वहीं, मृतकों के आश्रितों को 50-50 लाख मुआवजें के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इससे पहले मृतकों की आत्मा की शाति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर अर्जुन साहनी, शिवजी साहनी, धीरज सहनी, संजीत साहनी, अरुण साहनी ,दिलीप साहनी, विश्वनाथ साहनी, राहुल सहनी, लक्ष्मण साहनी, महेश साहनी, रामशरण साहनी आदि थे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *