मुजफ्फरपुर के बेला स्थित लक्ष्मी नारायण नगर में रविवार को गायत्री महायज्ञ के तीसरे व अंतिम दिन गायत्री महामंत्र के संयुक्त उच्चारण के साथ विधि विधान से विभिन्न प्रकार के संस्कार कराए गए।
इस दौरान काफी संख्या में भक्तों की भीड़ लगी रही और कई लोगों ने गायत्री परिवार की दीक्षा भी ग्रहण की। वही बच्चों का अन्नप्राशन और विद्या ग्रहण संस्कार भी कराया गया।
वही संध्या में 1001 दीपों के साथ दीप यज्ञ कराया गया और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।
