अभी अभी: JDU ने MLC चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची, मुजफ्फरपुर से दिनेश कुमार सिंह को मिला टिकट, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में 24 सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद चुनाव (Bihar MLC Election) को लेकर सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. मंगलवार को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के तरफ से यह सूची जारी की गई है. जेडीयू ने जिन 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है उनमें से कई पुराने चेहरे भी हैं जबकि कुछ नए चेहरों को भी टिकट दिया गया है.

 

JDU ने पटना से वाल्मीकि सिंह, नालंदा से रीना देवी, गया , जहानाबाद और अरवल से मनोरमा देवी,नवादा से सलमान रागिब, भोजपुर एवं बक्सर से राधा चरण साह, पश्चिम चंपारण से राजेश राम, मुजफ़्फ़रपुर से दिनेश कुमार सिंह, सीतामढ़ी, शिवहर से रेखा कुमारी को टिकट दिया है जबकि मुंगेर , जमुई, लखीसराय, शेखपुरा से संजय प्रसाद, भागलपुर एंव बांका से विजय कुमार सिंह और मधुबनी से विनोद कुमार सिंह को टिकट मिला है.

जेडीयू के बाद अब बीजेपी को अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करनी है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि विधान परिषद की सभी 24 सीटों पर NDA की जीत होगी. पार्टी को सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर जीत मिलेगी. मालूम हो कि बिहार में एमएलसी का चुनाव अगले महीने यानी अप्रैल में होना है जिसके लिए सभी उम्मीदवारों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा लिया है.

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *