मुजफ्फरपुर के अखाड़ाघाट से रेल टिकट का दलाल गिरफ्तार, 48 हजार के 25 ई टिकट भी बरामद

मुजफ्फरपुर। आरपीएफ ने मंगलवार को शहर के अखाड़ाघाट स्थित साइबर केंद्र पर छापेमारी कर टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। मौके से अमरेंद्र कुमार को लैपटॉप व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपित के पास से 48 हजार रुपये के 25 ई टिकट बरामद किये गये। आरोपित ने आईआरसीटीसी की साइट से अवैध रूप से टिकट का कारोबार करने की बात स्वीकार की।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *