मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। आरडीएस कॉलेज में मंगलवार को बिहार छात्र संघ ने दो सूत्री मांगों को लेकर घंटों प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष करण सिंह जी ने किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज के द्वारा मनमाने तरीक से कक्षा संचालित की जाती है।
जब मर्जी हो कक्षा ऑनलाइन कर दिया जाता है और जब मर्जी हो ऑफलाइन। इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो घंटे से अधिक प्रदर्शन चलने के बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को प्राचार्य ने बुलाया और छात्र-छात्राओं की मांग को जायज बताते हुए जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
