Muzaffarpur Smart City के काम का मिठनपुरा में विरोध, मिट्टी खोदने का काम रुका, जानिए वजह

शहर के मिठनपुरा रोड में स्मार्ट सिटी के कार्य को स्थानीय लोगों ने रोक दिया है। सोमवार देर रात एजेंसी के कर्मी अंडर ग्राउंड वायरिंग का काम कर रहे थे।

इसके लिए सड़क किनारे की जगह को खोदा जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जब मशीन से खुदाई होते देखा तो इसका विरोध करना शुरू कर दिया। एजेंसी के कर्मी व स्थानीय लोगों में इसको लेकर जमकर नोकझोंक भी हुई। हालांकि, स्थानीय लोगों की आपत्ति के बाद एजेंसी को तत्काल काम बंद करना पड़ा। इसके बाद स्मार्ट सिटी लि. के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त को इसकी सूचना दी। मामले में नगर आयुक्त ने बताया कि शिकायत मिली है। लोगों को समझाने के लिए टीम को भेजा जाएगा। बता दें कि शहर के एडीबी एरिय में अंडर ग्राउंड वायरिंग का काम चल रहा है। पिछले सप्ताह सरैयागंज टावर व सदर अस्पताल मोड़ पर भी लोगों ने स्मार्ट सिटी के कार्य को लेकर आपत्ति की थी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *