बीमा कंपनी को चूना लगाने की साजिश नाकाम, मोटी रकम उतारने के लिए किया ट्रक लूट का ड्रामा, पुलिस ने ऐसे कर दिया खुलासा

बिहार के मुजफ्फरपुर में बीमा कंपनी को चूना लगाने के लिए ट्रक लूट की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ट्रक मालिक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक मालिक ने अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर ट्रक को कबाड़ में बेचकर बीमा की रकम हासिल करने की साजिश रची थी।

बीमा की मोटी रकम हड़पने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर लोड ट्रक को लूटने की साजिश रचने वाले ट्रक मालिक समेत पांच को सदर पुलिस गिरफ्तार किया। इनके पास से एक लोडेड पिस्टल व एक कारतूस भी बरामद किया। ट्रक मालिक शशिकांत सहनी कुढ़नी का रहनेवाला है। अन्य आरोपित पिंटू सहनी, अमित कुमार सहनी, रौशन व अशोक पासवान भी उसके ही गांव के रहनेवाले हैं।

सदर थाने के प्रभारी थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी जेके झा, ललन कुमार व जवान छापेमारी के लिए निकले थे। लदौरा पुल के समीप गैस सिलेंडर लोड ट्रक खड़ा था। इसपर कई लोग सवार थे। पुलिस ने शक के आधार पर सभी को दबोच लिया।

ट्रक को कबाड़ दुकान में था बेचना

गिरफ्तार आरोपित अशोक पासवान ने पुलिस को बताया कि ट्रक शशिकांत सहनी का है। उनलोगों ने मोटे कमीशन पर ट्रक लूट कबाड़ दुकान में बेचने की साजिश रची थी। इसमें ट्रक मालिक भी शामिल था। हाईवे पर ट्रक को हथियार के बल पर लूटना था। इस दौरान एक दो राउंड फायरिंग भी होती, पर इससे पहले ही पुलिस ने सभी को दबोच लिया।

बीमा की राशि हड़पने की थी साजिश

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि लूटपाट का पूरा ड्रामा डुमरी फोरलेन पर करना था। इसके बाद ट्रक को कबाड़ में बेचते। साथ ही गैस सिलेंडर को भी ठिकाने लगाते। इसके बाद ट्रक चोरी को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाती। फिर बीमा क्लेम कर कंपनी से मोटी राशि लेते। थानेदार ने बताया कि सभी को जेल भेजने की कावायद की जा रही है।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *