पूर्वोत्तर रेलवे (ECR) ने 9 से 19 मार्च के बीच कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। साथ में कई ट्रेंनें आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ और मार्ग परिवर्तन के साथ चलेंगी। वाराणसी मंडल के अंतर्गत बलिया-सहतवार रेलखंड के दोहरीकरण के लिए प्री-एनआई एवं एनआई कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए ही रेलवे ने यह उपाय किए हैं। रेलवे ने होली को लेकर देश के 5 शहरों से बिहार के 10 जिलों तक आने-जाने के लिए् 13 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं।
![]()

![]()
![]()
कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट
04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल 09, 11, 13 एवं 16 मार्च, 2022 को निरस्त रहेगी। 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 11, 13, 15 एवं 18 मार्च, 2022 को निरस्त रहेगी।
14016 आनन्द विहार-रक्सौल एक्सप्रेस 11 एवं 13 मार्च, 2022 को निरस्त रहेगी। 14015 रक्सौल-आनन्द विहार एक्सप्रेस 13 एवं 15 मार्च, 2022 को निरस्त रहेगी।
14524 अम्बाला-बरौनी एक्सप्रेस 12 मार्च, 2022 को निरस्त रहेगी। 14523 बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस 14 मार्च, 2022 को निरस्त रहेगी।
![]()
![]()
15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 09, 12 एवं 16 मार्च, 2022 को निरस्त रहेगी। 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 13 मार्च, 2022 को निरस्त रहेगी।
15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 एवं 17 मार्च, 2022 को निरस्त रहेगी।
15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 10 से 15, मार्च, 2022 तक निरस्त रहेगी। 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 11 से 16, मार्च, 2022 तक निरस्त रहेगी।
19305 डा0 अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस 10 मार्च, 2022 को निरस्त रहेगी। 19306 कामाख्या-डा0 अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस 13 मार्च, 2022 को निरस्त रहेगी।
![]()
![]()
आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ होने वाली ट्रेनों की लिस्ट
17 एवं 18 मार्च, 2022 को 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस छपरा में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी छपरा से बलिया के मध्य निरस्त रहेगी।
18 एवं 19 मार्च, 2022 को 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस छपरा से ही चलायी जायेगी। यह गाड़ी बलिया से छपरा के मध्य निरस्त रहेगी।
![]()
![]()
मार्ग परिवर्तन किए गए ट्रेनों की लिस्ट
12, 14 एवं 16 मार्च, 2022 को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
10 एवं 17 मार्च, 2022 को बरौनी से प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी-अम्बाला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
8 से 18 मार्च, 2022 तक प्रस्थान करने वाली 12562 नई दिल्ली -जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जाएगी।
9, 11, 13 एवं 16 मार्च, 2022 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
![]()
![]()
10 एवं 14 मार्च, 2022 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
10, 15 एवं 17 मार्च, 2022 को आनन्द विहार से प्रस्थान करने वाली 14008 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग भटनी-सीवान-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
9 एवं 16 मार्च, 2022 को आनन्द विहार से प्रस्थान करने वाली 14018 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
13 मार्च, 2022 को किशनगंज से प्रस्थान करने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के रास्ते चलायी जायेगी।
14 मार्च, 2022 को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
![]()
![]()
17 एवं 18 मार्च, 2022 को बरौनी से प्रस्थान करने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी।
18 मार्च, 2022 को अमृतसर से प्रस्थान करने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल गाड़ी परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।
18 मार्च, 2022 को आनन्द विहार से प्रस्थान करने वाली 14016 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।





INPUT: Bhaskar
