नशाखुरानी गिरोह पर नकेल को रेल पुलिस की टीम रवाना, होली के मद्देनजर चलेगा विशेष अभियान

होली को लेकर नशाखुरानी गिरोह पर नकेल कसने के लिए बुधवार को रेल पुलिस की टीम रवाना हुई। रेल पुलिस की टीम हावड़ा व पूर्वात्तर से आने वाली ट्रेनों की निगरानी के लिए बरौनी व दिल्ली समेत उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनों की निगरानी के लिए गोरखपुर व बलिया भेजी गई।

टीम के साथ रेल एसपी अशोक कुमार प्रसाद ने बुधवार को जंक्शन पर बैठक की।

उन्होंने पुलिस टीमों को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों को पकड़ने के साथ यात्रियों को जागरूक करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व उन्होंने कार्यालय में भी बैठक की। उन्होंने महत्वपूर्ण मामले की समीक्षा की। साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करने व लंबित मामले में अविलंब चार्जशीट करने का निर्देश दिया। उन्होंने जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीमावर्ती राज्यों से आने वाली ट्रेनों की सख्ती से जांच करने पर जोर दिया। नशाखुरानी, चोरी व छिनतई के अलावा शराब के मामले में कार्यवाही तेज करने का निर्देश दिया गया।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *