मुजफ्फरपुर शहर में बने 29 चेक प्वाइंट, लूटपाट और छिनतई की घटनाओं पर लगेगी लगाम

शहर में लूटपाट और छिनतई की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए 29 जगहों पर पुलिस चेक प्वाइंट बनाया गया है। सभी जगहों पर सप्ताह में तीन-तीन दिन दो शिफ्ट में पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है।

रविवार को चेक प्वाइंट पर तैनाती नहीं रहेगी।

एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि बैंकिंग अवधि में सोमवार से शनिवार तक लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों के साथ दो जवान भी रहेंगे। बाइक सवार अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी। संदिग्धों को रोककर पुलिस कर्मी छानबीन करेंगे। यदि कोई चकमा देकर भागता है तो इसकी सूचना वायरलेस से कंट्रोल रूम को दी जाएगी, जिसके बाद भागने वाले संदिग्ध का गश्ती दल पीछा करेंगे।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *