स्मार्ट सिटी योजना के तहत सिकंदरपुर में स्टेडियम निर्माण हो रहा है। इस दौरान निर्माण स्थल से लगातार छड़ चोरी की घटनाएं हो रही हैं। अबतक 10 टन से अधिक नई-पुरानी छड़ चोरी हो चुकी है|
इसको लेकर एजेंसी के कर्मचारियों ने मंगलवार की रात कृष्णा टॉकिज गली के राहुल कुमार साह को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उसके खिलाफ साइट इंचार्ज सारण के बनियापुर थाने के धनाव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
