शहर के चारों फ्लाईओवर की अब रोज सफाई होगी। मामले में नगर विकास के नगरपालिका स्वच्छता एवं विकास निदेशालय के संयुक्त सचिव विशाल आनंद ने सभी नगर आयुक्त को पत्र जारी किया है।
इसमें बताया गया है कि सभी फ्लाईओवर के रास्ते व उसके किनारे में मिट्टी व बालू जमा रहते हैं। बालू की वजह से दो पहिया वाहनों के फिसलने की घटना हो रही है। ऐसे में फ्लाईओवर की नियमित सफाई कराने का अनुरोध किया गया है। बता दें कि आमगोला, मोतीझील, माड़ीपुर व भगवानपुर इन चारों फ्लाईओवर पर बालू व मिट्टी के कारण परेशानी होती है। अब तक निगम प्रशासन की ओर से किसी खास आयोजन पर ही फ्लाईओवर की सफाई की जाती थी। अब प्रशासनिक आदेश के तहत नियमित सफाई की जानी है। नगर आयुक्त ने सफाई प्रभारी व सभी अंचल निरीक्षकों को इसके लिए आदेश जारी किया है।
