मुजफ्फरपुर में द’र्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया भूसा व्यवसाई, मौके पर ही तोड़ा दम

 

 

मुजफ्फरपुर में करंट लगने से भूसा व्यवसायी की मौत:हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत, मजदूर गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरपुर14 घंटे पहले

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़। – Dainik Bhaskar

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

 

मुजफ्फरपुर जिले के हत्था ओपी क्षेत्र के केवट्सा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से भूसा व्यवसायी विजय राय (45) की मौत हो गई। जबकि मजदूर पंकज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल मजदूर को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी कुमार अभिषेक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय पिकअप पर भूसा लोड कर केवट्सा गांव में लाया था। वह भूसा का कारोबारी है। पिकअप से भूसा उतार रहा था। इसी दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। हाई टेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बंदरा PHC के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि हाई टेंशन तार की चपेट में आए दो शख्स को PHC लाया गया था। इसमें विजय राय की मौत हो चुकी थी, जबकि मजदूर पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल था।

 

इधर, घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मची रही। इलाके के लोग घटनास्थल पर पहुंचने लगे। लोगों की भीड़ जुट गई। मुन्नी-बैंगरी पंचायत के मुखिया दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि घटनाक्रम का शिकार भूसा व्यवसाई विजय राय केवट्सा ग्राम का निवासी है जबकि जख्मी मजदूर सकरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ओपी प्रभारी ने बताया कि परिजन का जो बयान होगा। उसी आधार पर FIR दर्ज की जाएगी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *