गोला दुर्गा स्थान के पास गुरुवार को कैदी वैन से एक साइकिल सवार अधेड़ को ठोकर लग गई। ठोकर लगने से साइकिल सवार दूर जा गिरा और साइकिल पर कैदी वैन का चक्का चढ़ गया।
घटना को लेकर मौके पर भीड़ जुट गई। कोइ्र कैदी मौके से फरार नहीं हो, इसके लिए सूचना मिलते ही मौके पर नगर पुलिस पहुंची। हालांकि, शाम तक साइकिल सवार ने नगर थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
