Muzaffarpur Smart City में ड्रेनेज व कल्वर्ट का महज 10 फीसदी हुआ काम, बारिश पर फिर बिगड़ सकती है शहर की सूरत

मुजफ्फरपुर। शहर में ड्रेनेज व एसटीपी का काम 10 फीसदी भी पूरा नहीं हुआ है, जबकि एग्रीमेंट के अनुसार नवंबर 2021 में ही काम खत्म हो जाना था। आरटीआई के तहत निगम प्रशासन ने संबंधित आवेदक को यह जानकारी उपलब्ध कराई है, जिसमें एसटीपी व ड्रेनेज के 172 करोड़ की योजना के बारे में प्रतिवेदन व एग्रीमेंट की कॉपी की मांग की गई थी।

जानकारी दी गई है कि शहर में 21 अलग-अलग जगहों पर कल्वर्ट का निर्माण होना है, जिसमें अभी तक महज आधा दर्जन जगहों पर ही काम हुआ है। 22.4 किमी ड्रेनेज निर्माण का काम लगभग पूरा बचा है। इसके साथ ही तीन अलग-अलग जगहों पर सीवरेज ट्रीटमेंट का काम अटका है। जगह चिह्नित नहीं होने के कारण काम नहीं शुरू हो सका है। शहरी क्षेत्र में कल्वर्ट निर्माण के लिए नगर आयुक्त ने बुडको के इंजीनियरों को हिदायत दी थी। मानसून पूर्व कलमबाग चौक से खबड़ा तक आधा दर्जन से अधिक कल्वर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि फिलहाल एक भी जगह निर्माण नहीं शुरू हुआ है। बता दें कि बालूघाट निवासी संजीव कुमार ने इस बारे में निगम से सूचना मांगी थी।

Share This Article.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *